राष्ट्रसंघ, अमरीका के विरुद्ध कार्यवाही करेः वेनेज़ुएला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48208-राष्ट्रसंघ_अमरीका_के_विरुद्ध_कार्यवाही_करेः_वेनेज़ुएला
लैटिन अमरीकी देश वेनेज़ुएला ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से मांग की है कि वह अमरीका की ओर से उसे दी जाने वाली धमकियों के बारे में स्पष्ट नीति अपनाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१७ १३:२७ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ, अमरीका के विरुद्ध कार्यवाही करेः वेनेज़ुएला

लैटिन अमरीकी देश वेनेज़ुएला ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से मांग की है कि वह अमरीका की ओर से उसे दी जाने वाली धमकियों के बारे में स्पष्ट नीति अपनाए।

वेनेज़ुएला के विदेशमंत्री जाॅर्जे एरीज़ा ने एंटोनियो गोटेरेस से अनुरोध किया है कि वाशिग्टन की ओर काराकास को दी जाने वाली धमकियों का वे नोटिस लेते हुए इनकी आधिकारिक रूप में निंदा करें।  उन्होंने कहा कि अमरीका की ओर से वेनेज़ुएला को दी गई हालिया धमकी के बारे में राष्ट्रसंघ को चुप नहीं बैठना चाहिए।

वेनेज़ुएला के विदेशमंत्री जाॅर्जे एरीज़ा ने कहा कि मैं न केवल संयुक्त राष्ट्रसंघ से बल्कि सुरक्षा परिषद से भी मांग करता हूं कि वे अमरीका की धमकियों को किसी भी स्थिति में अनदेखा न करें क्योंकि यह वेनेज़ुएला को किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को वेनेज़ुएला के विरुद्ध कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाते हुए उसके विरुद्ध सैनिक कार्यवाही की धमकी दी है।