बांग्लादेश ज़बरदस्ती वापस भेज रहा है रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48242-बांग्लादेश_ज़बरदस्ती_वापस_भेज_रहा_है_रोहिंग्या_मुसलमानों_को_म्यांमार
शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश, ज़बरदस्ती वापस म्यांमार भेज रहा है। इस बात से बांग्लादेश में शरण लिए रोहिंग्या मुसलमानों में आक्रोष पाया जाता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१७ ०७:२४ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश ज़बरदस्ती वापस भेज रहा है रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार

शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश, ज़बरदस्ती वापस म्यांमार भेज रहा है। इस बात से बांग्लादेश में शरण लिए रोहिंग्या मुसलमानों में आक्रोष पाया जाता है।

म्यांमार की सेना के साथ झड़पों के कारण अपनी जान बचाकर भाग आने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश की सरकार अब ज़बरदस्ती वापस कर रही है।  इन निर्दोष रोहिंग्या मुसलमानों ने म्यांमार की सेना के साथ होने वाली गंभीर झड़पों के बाद स्वयं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बांग्लादेश भागकर पनाह ली थी।  अब बांग्लादेश के अधिकारियों का कहना है कि शरण लेने वाले इन रोहिंग्या मुसलमानों को वे वापस म्यांमार भेज रहे हैं।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को म्यांमार की सेना ने राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध जो कार्यवाही की है उसमें अबतक कम से कम 99 लोग मारे जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों पर सन 2012 में बौद्ध चरमपंथियों ने हमला कर दिया था जिसमें बड़ी संख्या में रोहिंग्या मारे गए थे।  उस घटना के बाद से कभी बौद्ध चरमपंथी तो कभी म्यांमार की सेना रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले करते रहते हैं।  यह बेचारे अपनी जान बचाने के उद्देश्य से पड़ोसी देशों का रुख़ करते हैं जिनमें एक बांग्लादेश भी है किंतु इस समय कोई भी रोहिंग्या मुसलमानों का साथ देता दिखाई नहीं दे रहा है।