अमरीकी दूतावास के बाहर हमला 5 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48346-अमरीकी_दूतावास_के_बाहर_हमला_5_हताहत
काबुल में अमरीकी दूतावास के बाहर हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २९, २०१७ १६:४१ Asia/Kolkata
  • अमरीकी दूतावास के बाहर हमला 5 हताहत

काबुल में अमरीकी दूतावास के बाहर हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोग मारे गए।

इर्ना के अनुसार मंगलवार की सुबह अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के वज़ीर अकबर ख़ान क्षेत्र में आतंकवादी हमले में 9 लोग घायल हो गए।  बताया जाता है कि दो आतंकियों ने आज अमरीकी दूतावास के निकट काबुल बैंक की एक शाखा पर हमला कर दिया।  यह हमला अमरीकी दूतावास के बाहर बताया जा रहा है।  हमले में 5 लोग मारे गए और 9 घायल हुए।  बाद में सुरक्षाबलों ने हमला करके एक आक्रमणकारी को मार गिराया।

अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि इस हमले में कोई ही सुरक्षाकर्मी नहीं मारा गया और मरने वाले सब ही आम नागरिक हैं।