अमरीका के साथ वार्ता बहुत कठिनः रूस
अमरीका में रूस के नए राजदूत ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में माॅस्को और वाशिग्टन के बीच वार्ता बहुत कठिन है।
एनोटोली आंतोनोफ़ ने कहा है कि इस समय रूस और अमरीका के बीच बहुत अधिक तनाव पाया जाता है।
शुक्रवार को वाशिग्टन पहुंचे रूसी राजदूत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खेद की बात है कि हालिया कुछ वर्षों के दौरान रूस और अमरीका के संबन्धों में तनाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में राष्ट्रपति पुतीन भी कह चुके हैं कि वर्तमान समय में अमरीका और रूस के संबन्धों की जो स्थिति है उसकी ज़िम्मेदारी भी अमरीका पर ही आती है।
ज्ञात रहे कि यूक्रेन संकट आरंभ होने के साथ ही अमरीका, यूरोपीय संघ और नेटो ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंध लगा दिये थे। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने शासनकाल के अन्ति दिनों में 35 रूसी कूटनयिकों के अमरीका से निष्कासन का आदेश दिया था। ट्रम्प की सरकार में यह मसला और अधिक गंभीर रूप धारण करता जा रहा है।