कोरिया प्रायःद्वीप, युद्ध के बहुत निकटः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48471-कोरिया_प्रायःद्वीप_युद्ध_के_बहुत_निकटः_रूस
रूस का मानना है कि कोरिया संकट बहुत तेज़ी से गंभीर होता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१७ १३:५१ Asia/Kolkata
  • कोरिया प्रायःद्वीप, युद्ध के बहुत निकटः रूस

रूस का मानना है कि कोरिया संकट बहुत तेज़ी से गंभीर होता जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति ने कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति को बहुत संवेदनशील बताते हुए कहा है कि इस बारे में दबाव की नीति कही सफल नहीं होगी।

विलादिमीर पुतीन ने कोरिया प्रायःद्वीप की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस संकट का समाधान वार्ता के माध्यम से ही संभव है युद्ध से नहीं।  रूसी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि धमकी, दबाव, अपमान, तिरस्कार या बयानबाज़ी से कोरिया संकट का समाधान संभव नहीं है।  पुतीन ने कहा कि कोरिया प्रायःद्वीप के संकट के समाधान के उद्देश्य से रूस और चीन ने रोडमैप तैयार किया है।  उन्होंने कहा कि इसको अपनाकर जहां क्षेत्र में तनाव को कम किया जा सकता है वहीं पर युद्ध की संभावना को भी समाप्त किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने मंगलवार को एक मिज़ाइल का परीक्षण किया था।  यह मिज़ाइल, जापान की वायुसीमा से गुज़रा था।  उत्तरी कोरिया के नेता किम जुंग ऊन का कहना है कि मिज़ाइल का यह परीक्षण, अमरीका के संयुक्त सैन्य अभ्यास के उत्तर में था।  किम जुंग ऊन का कहना है कि कोरिया प्रायःद्वीप में अशांति का मुख्य कारण अमरीका है।