रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार का सिलसिला एक बार फिर शुरू
म्यांमार की सेना और सुरक्षाबलों द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों पर किए गए ताज़ा हमले में 300 से अधिक मुस्लिमों की हत्या कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि मुस्लिम आबादी वाले राखीन प्रांत में म्यांमार की सेना और सुरक्षा कर्मियों की ताज़ा हमलों में कम से कम 370 बेगुनाह रोहिंग्या मुसलमान मारे गए हैं।
म्यांमार से मिल रही सूचना के अनुसार पूरे राख़ीन प्रांत में म्यांमार की सेना और सुरक्षाबल अपने हमलों में महिलाओं और बच्चों को भी मौत के घाट उतार रहे हैं। इस बीच सेना के हमलों से जान बचाकर लगभग 38 हज़ार रोहिंग्या मुसलमान सीमा पार करके बांग्लादेश में प्रवेश कर गए हैं।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार की सेना ने दस दिन पहले देश के मुस्लिम आबादी वाले राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के दमन का नया सिलसिला शुरू किया है। ज्ञात रहे कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में लगभग ग्यारह लाख रोहिंग्या मुसलमान, जीवन व्यतीत करते हैं जिनके विरुद्ध 2012 से चरमपंथी बौद्ध इस देश की सेना के साथ मिलकर संगठित तरीक़े से रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंहार कर रहे हैं। इस संबंध में म्यांमार की सरकार ने मौन धारण कर रखा है। (RZ)