अमरीकी कभी भी नहीं ढूंढ सकते हमारे मिज़ाइल लाॅचरः उत्तरी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48508-अमरीकी_कभी_भी_नहीं_ढूंढ_सकते_हमारे_मिज़ाइल_लाॅचरः_उत्तरी_कोरिया
उत्तरी कोरिया ने कहा है कि अमरीकी चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन वे कभी भी हमारे मोबाइल मिज़ाइल लाॅचरों का पता नहीं लगा सकते।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१७ १४:५२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी कभी भी नहीं ढूंढ सकते हमारे मिज़ाइल लाॅचरः उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया ने कहा है कि अमरीकी चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन वे कभी भी हमारे मोबाइल मिज़ाइल लाॅचरों का पता नहीं लगा सकते।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया के विदेशमंत्री ने बताया है कि अमरीका और दक्षिणी कोरिया, यह जानने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं कि उत्तरी कोरिया के मिज़ाइल लांचर कहां है? उन्होंने कहा कि अमरीकी लाख कोशिश करे लें वे कभी भी यह नहीं जान सकते कि हमारे मोबाइल मिज़ाइल लांचर हैं कहां? 

उत्तरी कोरिया, मोबाइल मिज़ाइल लांचरों से अपने मिज़ाइलों का परीक्षण करता है और उसी के कथनानुसार वह उनको एेसे स्थान पर रख रहा है जिसकी जानकारी कोई भी नहीं हासिल कर सकता।  उत्तरी कोरिया के एक समाचारपत्र "रूदूंग सीनमून" ने लिखा है कि 24 अगस्त को अमरीका और दक्षिणी कोरिया की ओर से किये जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य, उत्तरी कोरिया के मोबाइल मिज़ाइल लाॅचरों का पता लगाना था।