उत्तर कोरिया ने बनाया नया हाइड्रोजन बम
Sep ०३, २०१७ ०३:३२ Asia/Kolkata
उत्तरी कोरिया ने घोषणा की है कि उसने नया हाइड्रोजन बम बनाया है।
उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार इस देश ने नया हाइड्रोजन बम बनाया है और वहां के नेता "किम जांग ऊन" ने इसका निरीक्षण किया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार नया हाइड्रोजन बम सैकड़ों किलोटन का है जिसे एक अन्तर्महाद्वीपीय मिसाइल पर लगाया गया है। उत्तरी कोरिया के नेता की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं जिनमें वे इसका निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नया हाइड्रोजन बम, महाविनाशक बम है जिसे ऊंचाई पर भी विस्फोटित किया जा सकता है।
ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने मंगलवार को एक बैलिस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण किया था जो जापान की वायुसीमा से गुज़रता हुआ प्रशांत महासागर के हकाइडो द्वीप के निकट गिरा था।
टैग्स