उत्तर कोरिया ने बनाया नया हाइड्रोजन बम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48516-उत्तर_कोरिया_ने_बनाया_नया_हाइड्रोजन_बम
उत्तरी कोरिया ने घोषणा की है कि उसने नया हाइड्रोजन बम बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१७ ०३:३२ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया ने बनाया नया हाइड्रोजन बम

उत्तरी कोरिया ने घोषणा की है कि उसने नया हाइड्रोजन बम बनाया है।

उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार इस देश ने नया हाइड्रोजन बम बनाया है और वहां के नेता "किम जांग ऊन" ने इसका निरीक्षण किया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार नया हाइड्रोजन बम सैकड़ों किलोटन का है जिसे एक अन्तर्महाद्वीपीय मिसाइल पर लगाया गया है।  उत्तरी कोरिया के नेता की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं जिनमें वे इसका निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नया हाइड्रोजन बम, महाविनाशक बम है जिसे ऊंचाई पर भी विस्फोटित किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने मंगलवार को एक बैलिस्टिक मिज़ाइल का परीक्षण किया था जो जापान की वायुसीमा से गुज़रता हुआ प्रशांत महासागर के हकाइडो द्वीप के निकट गिरा था।