म्यांमार सरकार, रोहिंग्या मुसलमानों के अधिकारों पर ध्यान देः पाकिस्तान
पाकिस्तान ने रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार और जानबूझकर उनको घर बार छोड़ने पर विवश करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए म्यांमार के अधिकारियों से मुसलमानों के अधिकारों के लिए कार्यवाही करने की मांग की है।
पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय से जारी होने वाले बयान में विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि ईदुल अज़हा के अवसर पर पाकिस्तान को रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या और पलायन की रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति है।
विदेशमंत्राय से जारी बयान में मांग की गयी है कि म्यांमार सरकार मामले की जांच कराए और ज़िम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ साथ रोहिंग्या मुसलमानों के अधिकारों के लिए उचित कार्यवाही की जाए।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि पाकिस्तान विश्व समुदाय विशेषकर इस्लामी सहयोग संगठन के साथ मिलकर रोहिंग्या मुसलमानों के साथ सहृदयता व्यक्त करने औज्ञ उनके अधिकारों के हितों की रक्षा करता रहेगा।
ज्ञात रहे कि हाल ही में सामने आने वाली रिपोर्टों के अनुसार म्यांमार के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यवाहियों के दौरान 400 के निकट रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या की जा चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार म्यांमार के एक प्रांत में सैन्य छावनी पर आतंकवादियों के हमलेके बाद आरंह होने वाली कार्यवाही के परिणाम में 38 हज़ार रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश की ओर पलायन कर चुके हैं। (AK)