रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा बंद की जाएः इंडोनेशिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48552-रोहिंग्या_मुसलमानों_के_ख़िलाफ़_हिंसा_बंद_की_जाएः_इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ इस देश की सेना के हमलों को तुरंत बंद किए जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१७ ०५:०२ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा बंद की जाएः इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ इस देश की सेना के हमलों को तुरंत बंद किए जाने की मांग की है।

जोको विदोदो ने रविवार को  म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए अपने विदेश मंत्री रेंटो मारसूदी को इन हमलों को रुकवाने के लिए म्यांमार की सरकार से बात चीत करने, यांगून भेजा है। उन्होंने म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों तक मानवताप्रेमी सहायताएं पहुंचाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

 

ज्ञात रहे कि 25 अगस्त से म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ इस देश की सेना और चरमपंथी बौद्धों ने फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों में अब तक 400 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि 60,000 से अधिक म्यांमार की सेना के भय से अपना घर बार छोड़ का बांग्लादेश की ओर फ़रार हो गए हैं। (HN)