सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच वार्ता
चीन के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री ने सीमा विवाद के विषय को लेकर वार्ता की है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिन बींग ने ब्रिक्स बैठक के इतर चीन के नगर ज़ियामेन में मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और चीन महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं। मोदी ने कहा कि दोनो देश, दुनिया की उभरती हुई दो आर्थिक शक्तियां भी हैं। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि डोकलाम को लेकर क्षेत्र में तनाव बहुत बढ़ गया है जिसे समाप्त होना चाहिए।
मुलाक़ात में चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपने पड़ोसी देश के साथ सहयोग जारी रखेंगे।
ज्ञात रहे कि चीन में शनिवार से तीन दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आरंभ हुआ था। आर्थिक संगठन ब्रिक्स के सदस्य देश इस प्रकार हैं। ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिणी अफ़्रीका।