रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के विरोध में प्रदर्शन
रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के विरोध में भारत में प्रदर्शन किये गए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली में गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किये गए।
हज़ारों प्रदर्शकारियों ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के जातीय सफाए के विरुद्ध ज़ोरदार प्रदर्शन किये। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार को रुकवाने के लिए भारत सरकार, म्यांमार पर दबाव डाले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोकते हुए उन्हें नई दिल्ली स्थित म्यांमार के दूतावास जाने से रोक दिया।
उल्लेखनीय है कि रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार और उनपर किये जाने वाले अत्याचारों के विरोध में विश्व के कई देशों में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान, इन्डोनेशिया, मलेशिया, अफ़ग़ानिस्तान और विश्व के बहुत से देशों के नागरिकों ने प्रदर्शन करके रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जा रहे सुनियोजित हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।