अफ़ग़ानिस्तान, बगराम में अमेरिकी छावनी के बाहर धमाका
अफ़ग़ानिस्तान के बगराम में स्थित अमेरिकी सैन्य छावनी के सामने एक भीषण विस्फोट हुआ है। में कम से कम चार लोग घायल हो गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक बगराम के गवर्नर अब्दुल शकूर कुद्दूसी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया है कि अमेरिकी छावनी के बाहर हुए धमाके में चार नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बगराम के गवर्नर ने कहा है कि किसी अमेरिकी सैनिक के घायल या मरने की अभीतक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
इस बीच बगराम में स्थित अमेरिकी छावनी के बाहर हुए धमाके की ज़िम्मेदारी को तालेबान ने स्वीकार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में, लगभग 11,000 अमेरिकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में तैनात हैं, लेकिन व्हाइट हाउस के ट्रम्प प्रशासन की नई रणनीति के अनुसार एक हज़ार से अधिक अमेरिकी सैनिकों को और अफ़ग़ानिस्तान भेजने पर विचार किया जा रहा है।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध और अफ़ग़ानिस्तान में शांति बहाली का बहाना बनाकर 2001 में इस देश पर हमला किया था। हालांकि अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका और उसके सहयोगियों के हमले के बाद से असुरक्षा, अशांति, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी में व्यापक स्तर से वृद्धि हुई है। (RZ)