वेनेज़ुएला ने डालर को दिया तलाक़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48755-वेनेज़ुएला_ने_डालर_को_दिया_तलाक़
वेनेज़ुएला ने अमरीकी मुद्रा डालर को अपनी अर्थव्यवस्था से निकाल बाहर करने का फैसला कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१७ १०:०९ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुएला ने डालर को दिया तलाक़

वेनेज़ुएला ने अमरीकी मुद्रा डालर को अपनी अर्थव्यवस्था से निकाल बाहर करने का फैसला कर लिया है।

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि देश की आर्थिक व्यवस्था से अमरीकी मुद्रा डालर को बाहर किया जा रहा है।

रोएटर के अनुसार निकोलस मादूरो ने घोषणा की है कि अगल सप्ताह से वेनेज़ुएला की अर्थव्यवस्था से अमरीकी डालर को बाहर कर दिया जाएगा।  इस प्रकार से वेनेज़ुएला ने अमरीकी डालर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था से डालर को निकाल कर चीनी करेंसी यूआन का प्रयोग किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वेनेज़ुएला में चुनाव के आयोजन और इस देश में व्याप्त अशांति को समाप्त करने के लिए इस देश के राष्ट्रपति के प्रयासों के बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने वेनेज़ुएला पर हमले की धमकी दी है।  इसी के साथ अमरीका ने वेनेज़ुएला पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं।