लैटिन अमरीका में सुनामी की चेतावनी
अमरीका के भूगर्भ विभाग ने कुछ लैटिन अमरीकी देशों में सुनामी की चेतावनी दी है।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलाजिकल सर्वे का मानना है कि कुछ लैटिन अमरीकी देशों में सुनामी आने की संभावना पाई जाती है।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अमरीकी भूगर्भ विभाग, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलाजिकल सर्वे ने भविष्यवाणी की है कि इरमा तूफ़ान के कारण मैक्सिको, ग्वानतानामो, अस्सलवाडोर, निकारागुआ, होंडोरास और इक्वाडोर जैसे देशों में सूनामी की प्रबल संभावना पाई जाती है।
इसी बीच मैक्सिको में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8 दश्मलव एक मापी गई है। भूकंप के कारण कम से कम 5 लोगों की मौत की ख़बर है। मैक्सिको के पिजिजापन में यह भूकंप आया है। भूकंप का आभास मैक्सिको के अतिरिक्त कई देशों में किया गया। इस भूकंप के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में सूनामी के लिए अलर्ट जारी किया गया है।