निकी हेली की बातें अमरीका को बहुत मंहगी पड़ेंगीः उत्तरी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48793-निकी_हेली_की_बातें_अमरीका_को_बहुत_मंहगी_पड़ेंगीः_उत्तरी_कोरिया
उत्तरी कोरिया का कहना है कि राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि के बयान, अमरीका को बहुत मंहगे पड़ सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०१७ ०४:२६ Asia/Kolkata
  • निकी हेली की बातें अमरीका को बहुत मंहगी पड़ेंगीः उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया का कहना है कि राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि के बयान, अमरीका को बहुत मंहगे पड़ सकते हैं।

उत्तरी कोरिया ने एक बयान जारी करके कहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि निकी हेली का बयान वाशिंग्टन को बहुत मंहगा पड़ेगा इसलिए उन्हें बयान देने से पहले खूब सोच लेना चाहिए।  इस बयान में कहा गया है कि निकी हेली के वक्तव्य पर उत्तरी कोरिया की प्रतिक्रिया बहुत तीव्र हो सकती है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार राष्ट्रसंघ में अमरीका की स्थाई प्रतिनिधि निकी हेली ने कहा था कि उत्तरी कोरिया के नेता युद्धोन्मादी हैं।  सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में निकी हेली का कहना था कि उत्तरी कोरिया की ओर से लगातार मिज़ाइल परीक्षण, अमरीका को युद्ध के लिए प्रेरित कर सकता है।

इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ने आठ अगस्त को उत्तरी कोरिया को हमले की धमकी दी थी जिसके बाद उत्तरी कोरिया ने 3 सितंबर को एक हाइड्रोज़न बम का परीक्षण किया था।  उत्तरी कोरिया का कहना है कि वह अमरीकी धमकियों के सामने चुप बैठने वाला नहीं है।