रोहिंग्या मुसलमानों का जातीय सफाया जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48959-रोहिंग्या_मुसलमानों_का_जातीय_सफाया_जारी
विश्व समुदाय की शांति की ख़ामोशी की आड़ में रोहिंग्या मुसलमानों के जातीय सफाए की प्रक्रिया जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०१७ १२:१० Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों का जातीय सफाया जारी

विश्व समुदाय की शांति की ख़ामोशी की आड़ में रोहिंग्या मुसलमानों के जातीय सफाए की प्रक्रिया जारी है।

अलमनार समाचारपत्र के संपादकीय में कहा गया है कि रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंहार लगातार जारी है।  अलमनार के अनुसार विश्व बिरादरी, अपनी आंखों से म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की जातीय सफाई को देख रहे हैं।

संपादकीय में कहा गया है कि इस जनसंहार की ज़िम्मेदार, म्यांमार की सरकार है।  विश्व समुदाय की ख़ामोशी के कारण रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंहार करने वाले अधिक दुस्साहसी हो गए हैं।  हालांकि म्यांमार के अधिकारियों का कहना है कि वहां की सेना अतिवादी बंगालियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है जबकि वास्तविकता यह है कि उनकी हिंसक कार्यवाही का शिकार केवल रोहिंग्या मुसलमान बन रहे हैं और कोई दूसरा नहीं।