टेक्सास में गोलीबार से 8 हताहत
टेक्सास की पुलिस ने घोषणा की है कि डलास नगर में गोलीबारीकी घटना में 8 लोग मारे गए हैं।
अमेरिका में टेक्सास प्रांत के डलास शहर में एक बंदूकधारी ने एक घर में अंधाधुंध गोलियां चलाकर सात लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बाद में हमलावर को मार गिराया।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यह गोलीबारी की घटना डलास के प्लानो उपनगर में हुई। प्लानो पुलिस विभाग के प्रवक्ता डेविड टिल्ली ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस के एक अधिकारी ने हमलावर को मार गिराया। इस गोलीबारी में पुलिस अधिकारी को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। इस हमले में घायल दो लोगों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेविड टिल्ली ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर इस हमले की वजह जानने का प्रयास कर रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी की यह घटना घुड़सवारों के एक जश्न के दौरान हुई।