रोहिंग्या मुसलमानों की मस्जिदों पर हमले शुरू
म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों पर जारी हमलों के साथ ही वहां पर मस्जिदों पर भी हमले शुरू हो गए हैं।
रोएटर के अनुसार म्यांमार के राख़ीन प्रांत में मुसलमानों की निर्मम हत्याओं के बाद अब वहां की मस्जिदों पर हमले किये जा रहे हैं। राख़ीन में मस्जिदों पर हमलों से वहां पर हिंसा का एक नया दौर आरंभ हो गया है।
रविवार की रात 70 लोगों के एक गुट ने राख़ीन में डंडों और लोहे की राड के साथ एक मस्जिद पर हमला कर दिया। राख़ीन की इस मस्जिद के इमाम का कहना है कि कल रात 70 लोगों के एक गुट ने मस्जिद को घेरकर उसपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस गुट को मस्जिद की ओर आता देखकर हमने मस्जिद की लाइट बुझा दी जिससे चारों ओर अंधेरा हो गया था किंतु इसके बावजूद इन लोगों ने हमला करके मस्जिद को क्षति पहुंचाई।
राख़ीन प्रांत में मौजूद लोगों की कहना है कि वहां की स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण और ख़तरनाक है। मानवाधिकार संगठन और जानकारों का मानना है कि म्यांमार के सुरक्षाबल और वहां के चरमपंथी बौद्ध, बहुत ही सुनियोजित ढंग से संयुक्त रूप से रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं। इन मुसलमानों को अतिवादी बताते हुए वे बड़ी बरबर्ता से उनकी हत्याएं कर रहे हैं। हालांकि कुछ देशों के इसके विरोध में प्रदर्शन भी किये गए किंतु रोहिंग्या मुसलमानों पर जारी अत्याचारों में कोई कमी नहीं आ रही है।