सुरक्षा परिषद ने उत्तरी कोरिया पर नए प्रतिबंधों को मंज़ूरी दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i48995-सुरक्षा_परिषद_ने_उत्तरी_कोरिया_पर_नए_प्रतिबंधों_को_मंज़ूरी_दी
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबंध बढ़ाने के अमरीका के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १२, २०१७ ०३:३१ Asia/Kolkata
  • सुरक्षा परिषद ने उत्तरी कोरिया पर नए प्रतिबंधों को मंज़ूरी दी

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबंध बढ़ाने के अमरीका के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

उत्तरी कोरिया की ओर से परमाणु परीक्षण किए जाने के ख़िलाफ़ यह प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव पारित होने के बाद सुरक्षा परिषद में रूस के प्रतिनिधि ने उत्तरी कोरिया के साथ बात चीत और कूटनीति शुरू करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर इस बात की अनदेखी की गई तो सुरक्षा परिषद की एकजुटता ख़तरे में पड जाएगी। ब्रिटेन के प्रतिनिधि ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि नए प्रतिबंध, उत्तरी कोरिया के गैस और कपड़ा क्षेत्र को निशाना बनाएंगे, कहा कि इस देश पर अत्यंत कड़े और अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए गए हैं जिनके अंतर्गत उत्तर कोरिया से कपड़ों के निर्यात पर रोक लगई गई है और यह भी सुनिश्चित किया गया है कि उत्तर कोरिया एक तय सीमा तक ही कच्चे तेल का आयात कर सकेगा।

 

उत्तरी कोरिया ने कई बार घोषणा की है कि जब तक अमरीका, प्योंग यांग के ख़िलाफ़ प्रतिबंध और दबाव की नीति जारी रखेगा, वह भी अपनी परमाणु  क्षमता और मीज़ाइल कार्यक्रम में विस्तार करता रहेगा जिसका उद्देश्य अमरीका व अन्य दुश्मनों के मुक़ाबले में अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाना है। (HN)