कनाडा ने किया रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन
कनाडा के विदेशमंत्री ने म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
क्रिस्टया फ्रीलैण्ड ने कहा है उनसे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की वार्षिक बैठक के अवसर तक वे रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति पर गहरी नज़र रखें।
टोरंटो में रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने रोहिंग्या मुसलमानों के विषय पर राष्ट्रसंघ के भूतपूर्व महासचिव और म्यांमार संकट के बारे में राष्ट्रसंघ के आयोग के वर्तमान प्रमुख कूफी अनान से बात की है।
म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध इस देश की सेना और अतिवादी बौद्ध लोगों के ताज़ा आक्रमण में हज़ारों रोहिंग्या मुसलमान मारे गए जबकि लाखों लोग अपनी जान बचाकर म्यांमार से भाग रहे हैं।