पाकिस्तान में विस्फोट, 5 हताहत कई घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49373-पाकिस्तान_में_विस्फोट_5_हताहत_कई_घायल
उत्तरी पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्र में हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०१७ १३:५० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में विस्फोट, 5 हताहत कई घायल

उत्तरी पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्र में हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोग मारे गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान की बाजोड़ एजेन्सी के क्षेत्र तांगी में किये गए विस्फोट में चार सुरक्षा कर्मियों सहित पांच लोग मारे गए।

यह हमला, सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर उनके वाहन पर किया गया था।  बताया जा रहा है कि पाकिस्तार के इस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी गशत पर थे।  जैसे ही वे मेमंद तहसील के तांगी नामक क्षेत्र में पहुंचे, रिमोट कंट्रोल से यह विस्फोट किया गया।  विस्फोट करने के बाद आक्रमणकारी वहां से भाग निकलने में सफल रहे। घटनास्थल को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान आरंभ कर दिया गया है।

दूसरी ओर तालेबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।  तालेबान की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि हमारे गुट के लोगों ने रविवार को बाज़ोड़ एजेन्सी में सुरक्षाबलों पर हमला किया है।