विश्व समुदाय की आलोचना से डरने वाले नहीः सूची
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49485-विश्व_समुदाय_की_आलोचना_से_डरने_वाले_नहीः_सूची
म्यांमार की स्टेट काउंसलर ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर विश्व समुदाय की आलोचना से हम डरने वाले नहीं हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१७ ११:०६ Asia/Kolkata
  • विश्व समुदाय की आलोचना से डरने वाले नहीः सूची

म्यांमार की स्टेट काउंसलर ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर विश्व समुदाय की आलोचना से हम डरने वाले नहीं हैं। 

उन्होंने कहा कि रोहिंग्या, म्यांमार में आतंकी हमलों में शामिल हैं।  आंग सान सूची ने कहा कि म्यांमार के सुरक्षा बल हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि म्यांमार की सामाजिक स्थिति बहुत जटिल है और हम समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जो लोग म्यांमार वापस आना चाहते हैं उनके लिए हम रिफ्यूजी वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आरंभ करेंगे।

शांति का नोबल पुरस्कार पाने वाली सूची का कहना था कि राख़ीन प्रांत की हिंसा का ज़िम्मेदार रोहिंग्या ही हैं।  उनका कहना था कि 4 लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों के राख़ीन प्रांत से पलायल के बावजूद तनावग्रस्त क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मुसलमान मौजूद हैं।  उन्होंने दावा किया कि राख़ीन में रोहिंग्या मुसलमानों की आधी से अधिक बस्तियां अभी भी मौजूद हैं।