उत्तरी कोरिया को ट्रम्प की धमकी, अमरीका उसे तबाह कर देगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49527-उत्तरी_कोरिया_को_ट्रम्प_की_धमकी_अमरीका_उसे_तबाह_कर_देगा
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भाषण देते हुए एसी भाषा का उपयोग किया जिससे सब हैरत में पड़ गए। ट्रम्प ने अपने बयान में उत्तरी कोरिया को मिटा देने की धमकी दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१७ १७:५१ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया को ट्रम्प की धमकी, अमरीका उसे तबाह कर देगा

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भाषण देते हुए एसी भाषा का उपयोग किया जिससे सब हैरत में पड़ गए। ट्रम्प ने अपने बयान में उत्तरी कोरिया को मिटा देने की धमकी दी।

ट्रम्प ने कहा कि उत्तरी कोरिया ने यदि इसी तरह अमरीका और उसके घटकों को अपनी रक्षा पर मजबूर किया तो अमरीका उसे तबाह कर देगा।

ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के शासक किम जोंग ऊन का मज़ाक़ उड़ाते हुए कहा कि राकेट मैन आत्मघाती मिशन पर है।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौता, उन समझौतों में सबसे बुरा समझौता था जिनमें अमरीका मौजूद रहा है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में पहला भाषण देते हुए ईरान के साथ परमाणु समझौते को अमरीका के लिए मुसिबत और लज्जा का कारण बताया। 

आतंकवादियों के सबसे बड़े समर्थक अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवादी और चरमपंथी शक्तिशाली हो गये हैं और दुनिया के हर स्थान पर फैल चुके हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमरीका संयुक्त राष्ट्र संघ का 22 प्रतिशत बजट देता है जबकि इस संघ के 193 सदस्य हैं, यह अन्याय है।

डोनल्ड ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया को देश में आने वाले सूखे और सूखे से लाखों लोगों के मारे जाने का कारण बताया और कहा कि यदि अमरीका के लिए ख़तरा पैदा हुआ तो उसके पास उत्तरी कोरिया को पूरी तरह तबाह करने के अतिरिक्त कोई और रास्ता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि क्यूबा में जब तक मूल सुधार नहीं होते तब तक इस देश पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त नहीं किया जाएगा। (AK)