रोहिंग्या मुसलमानों को रोकेंगे चिली स्प्रे सेःभारत
रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में घुसने से चिली स्प्रे से रोका जाएगा।
भारत ने रोहिंग्या मुसलमानों को देश के भीतर आने से रोकने के लिए नए प्रबंध किये हैं। इसके अन्तर्गत भारत की केन्द्र सरकार ने जहां राज्यों को अलर्ट जारी किया है वहीं पर बांग्लादेश से मिलने वाली सीमा पर सुरक्षा बढ़ाकर कड़ी कर दी गई है।
सीमा पर तैनात जवानों को आदेश दिया गया है कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में घुसने से रोकने के लिए कठोर क़दम उठाए जा सकते हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी का कहना है कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में आने से रोकने के लिए हम चिली स्प्रे और स्टन ग्रेनेट अर्थात बेहोश होने वाले ग्रेनेड का प्रयोग करेंगे। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध जारी हिंसा के दृष्टिगत इस बात की संभावना जताई गई है कि अपनी जान बचाने के उद्देश्य से लगभग 2000 रोहिंग्या मुसलमान, भारत में प्रविष्ट हो सकते हैं।
ज्ञात रहे कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध जारी हिंसा की नई लहर में उनके 20 घरों को जला दिया गया। उल्लेखनीय है कि भरात में लगभग चालीस हज़ार रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। भारत सरकार का कहना है कि रोहिंग्या मुसलमान, अवैध ढंग से भारत में आए हैं और उनकी उपस्थिति से देश की शांति को ख़तरा है। भारत के अनुसार एसी स्थिति में उन्हें यहां नहीं रहने दिया जाएगा।