अफ़ग़ानिस्तान, दाइश के 7 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i49911-अफ़ग़ानिस्तान_दाइश_के_7_आतंकवादी_ढेर
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में एक सैन्य अभियान में कम से कम दाइश के 7 आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१७ १७:१२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, दाइश के 7 आतंकवादी ढेर

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में एक सैन्य अभियान में कम से कम दाइश के 7 आतंकवादी मारे गए हैं।

प्राप्त समाचार के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की है कि नंगरहार प्रांत के आचीन क्षेत्र में सेना के एक सैन्य आप्रेशन में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 7 आतंकी ढेर हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़ अफ़ग़ान सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही में दाइश के दो आतंकवादी घायल भी हुए हैं। हालिया दिनों में अफ़ग़ान सेना ने अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में तकफ़ीरी आतंकवादियों और तालेबान के ख़िलाफ़ विशेष सर्च अभियान शुरू कर रखा है।

दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान से एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कंधार प्रांत में एक सड़क के किनारे बम धमाका हुआ है। सूचना के मुताबिक़ धमाके में एक अफ़ग़ान पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। (RZ)