भारत, पाकिस्तान में आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहा हैः पाक विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50099-भारत_पाकिस्तान_में_आतंकवादी_कार्यवाहियां_कर_रहा_हैः_पाक_विदेशमंत्रालय
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख़ाजा मुहम्मद आसिफ़ के बयानों की निंदा के बारे में विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़करिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत, अफ़ग़ानिस्तान की धरती और प्रतिबंधित संगठनों की सहायता से पाकिस्तान में आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१७ ०५:१७ Asia/Kolkata
  • भारत, पाकिस्तान में आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहा हैः पाक विदेशमंत्रालय

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख़ाजा मुहम्मद आसिफ़ के बयानों की निंदा के बारे में विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़करिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत, अफ़ग़ानिस्तान की धरती और प्रतिबंधित संगठनों की सहायता से पाकिस्तान में आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहा है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय मीडिया एक विशेष टोला जान बूझकर विदेशमंत्री के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है और बयान पर झूठा प्रोपेगैंडा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेशमंत्री ने अफ़ग़ान धरती पर पाकिस्तान के विरुद्ध आतंकवादियों की भारतीय वित्तीय मदद का भी उल्लेख किया जबकि भारत, पाकिस्तान में आतंकवादी कार्यवाहियों के लिए प्रतिबंधित संगठनों तालेबान, जमाअतुल अहरार और लश्करे तैबा का प्रयोग कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ख़ाजा आसिफ़ ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से "रा" एजेन्ट कुलभूषण जाधव का उल्लेख किया जिसकी स्वीकारोक्ति से भारत का सरकारी आतंकवाद बेनक़ाब हो गया। ज्ञात रहे कि न्यूयार्क में मौजूद पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने एक सेमीनार को संबोधित करते हुए रहस्योद्घाटन किया था कि अफ़ग़ानिस्तान ने कुलभूषण जाधव के बदले आर्मी पब्लिक स्कूल हत्या कांड में लिप्त आतंकवादी को हवाले करने की पेशकश की है। (AK)