अमेरिका अपने यूरोपीय घटकों को खो देगाः जान केरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50155-अमेरिका_अपने_यूरोपीय_घटकों_को_खो_देगाः_जान_केरी
अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के दरवाज़ों को अचानक निरीक्षण के लिए खोल दिया और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने अपनी लगातार आठ रिपोर्टों में उसके कार्यक्रमों की पुष्टि की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ३०, २०१७ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • अमेरिका अपने यूरोपीय घटकों को खो देगाः जान केरी

अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के दरवाज़ों को अचानक निरीक्षण के लिए खोल दिया और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने अपनी लगातार आठ रिपोर्टों में उसके कार्यक्रमों की पुष्टि की है।

अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री ने चेतावनी दी है कि परमाणु समझौते से निकलने का अर्थ अमेरिका को अपने यूरोपीय घटकों को खो देना है।

जान केरी ने समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट में एक लेख में लिखा है कि परमाणु समझौते से निकल जाने की स्थिति में अमेरिका अपने यूरोपीय घटकों से हाथ धो बैठेगा और विश्व में यह संदेश जायेगा कि वह अपने वचनों के प्रति कटिबद्ध नहीं रहता है।

अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के दरवाज़ों को अचानक निरीक्षण के लिए खोल दिया और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने अपनी लगातार आठ रिपोर्टों में उसके कार्यक्रमों की पुष्टि की है।

जान केरी के अनुसार अगर अमेरिका ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाले परमाणु समझौते का विरोध करता है तो समझौते का भविष्य कांग्रेस के हाथ में होगा इस आधार पर वह परमाणु समझौते के बारे में कांग्रेस में कुछ बिन्दुओं को स्पष्ट करना चाहते हैं।

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एसी स्थिति में इस बात को स्वीकार रहे हैं कि ईरान परमाणु समझौते के प्रति वचनबद्ध है जब अमेरिकी सरकार इस समझौते के संबंध में अपने वचनों का पालन नहीं कर रही है। MM