वाइट हाउस की नीतियों के विरुद्ध अमरीकियों के प्रदर्शन
वाइट हाउस विशेषकर अमरीकी राष्ट्रति की नस्लभेदी नीतियों के विरोध में व्यापक स्तर पर अमरीकियों ने प्रदर्शन किये हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वार श्वेत मूल के लोगों की तरफ़ादारी और इस देश की पुलिस की ओर से नस्लभेदी नीति को निरंतर आगे बढ़ाने के कारण बहुत से अमरीकियों ने शुक्रवार को न्याय मंत्रालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अमरीकी प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि सरकारी स्तर पर श्वेत लोगों के समर्थन की नीति को रोका जाए। प्रदर्शनकारियों में श्वेत और अश्वेत दोनों ही लोग शामिल थे।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ने वर्जीनिया राज्य के शार्लोत्ज़वील नगर की जातीवादी हिंसा के बाद हिंसा में भाग लेने वाले दोनों पक्षों की निंदा की थी जबकि श्वेत लोगों का समर्थन करने वाले गुट ने हिंसा फैलाई जिसे ट्रम्प ने अनेदखा कर दिया। प्रदर्शनकारी इस बात से बहुत नाराज़ थे।अमरीकी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रम्प के वाइट हाउस पहुंचने के साथ ही देश में श्वेतों का समर्थन करने वाले अतिवादियों की कार्यवाही में बहुत तेज़ी से वृद्धि हो रही है।