सूची से छिना आॅक्सफोर्ड अवार्ड
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50381-सूची_से_छिना_आॅक्सफोर्ड_अवार्ड
म्यांमार की नेता आंग सांग सूची से आॅक्सफोर्ड सम्मान छीन लिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ ०५:१० Asia/Kolkata
  • सूची से छिना आॅक्सफोर्ड अवार्ड

म्यांमार की नेता आंग सांग सूची से आॅक्सफोर्ड सम्मान छीन लिया गया।

रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति के दृष्टिगत सिटी आफ आॅक्सफोर्ड द्वारा आंग सांग सूची को दिया गया अवार्ड उनसे वापस लेने की घोषणा कर दी।  आॅक्सफोर्ड सिटी काउंसिल के नेता ने सूचि से आॅक्सफोर्ड अवार्ड वापस लेने के क़दम का स्वागत किया है।  आूक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया है कि आंग सांग सूची के पास अब यह अवार्ड रहना उपयुक्त नहीं है।

आॅक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने 1997 में लंबे संघर्ष के कारण आंग सांग सूची को फ्रीडम आफ आॅक्सफोर्ड सम्मान से सम्मानित किया था।  इससे पहले सेंट ह्यू कालेज अपने प्रवेश द्वार पर लगी सूचि की तस्वीर को पहले ही हटा चुकी है।

ज्ञात रहे कि म्यांमार की नेता आंग सांग सूची, वर्तमान समय में म्यांमार सरकार में उच्च पदों पर आसीन हैं इसके बावजूद म्यांमार की सेना और वहां के अतिवादी बौद्धों द्वारा राख़ीन प्रांत के रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध की जाने वाली हिंसक कार्यवाही को रोकने में पूरी तरह से विफल रही हैं बल्कि विशेष बात यह है कि रोहिंग्या मुसलमानों के जनसांर पर सूची ने मौन धारण कर रखा है।