कोरिया से अब दूसरी तरह से निपटना होगाः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50635-कोरिया_से_अब_दूसरी_तरह_से_निपटना_होगाः_ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के साथ अब दूसरी तरह से निपटना पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१७ ०८:११ Asia/Kolkata
  • कोरिया से अब दूसरी तरह से निपटना होगाः ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के साथ अब दूसरी तरह से निपटना पड़ेगा।

डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला है इसलि अब उससे दूसरी तरह से निपटना होगा।  उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने वार्ता के बहुत प्रयास किये किंतु उनका कोई परिणाम नहीं निकला।  ट्रम्प ने ट्वीट किया कि अमरीका की पिछली सरकारों ने उत्तरी कोरिया के साथ समझौते करने के लिए वार्ता पर करोड़ों डालर ख़र्च किये जा चुके हैं लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला।  उन्होंने कहा कि उत्तरी कोरिया हमें मूर्ख बना रहा है जो बहुत खेदजनक है।

अमरीकी राष्ट्रपति का कहना है कि इन बातों को देखते हुए अब हमें उत्तरी कोरिया के साथ दूसरी तरह से निपटना होगा।  उन्होंने कहा कि हमारे पास सारे विकल्प मौजूद हैं।