परमाणु समझौते से ट्रम्प ने फिर दिखाई नाराज़गी
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनकी नज़र में परमाणु समझौता, ईरान को अल्पावधि में परमाणु हथियारों की प्राप्ति की ओर ले जाएगा।
डोनल्ड ट्रम्प ने शनिवार की रात प्रसारित होने वाले टीबीएन टीवी चैनल से इन्टर्व्यू में परमाणु समझौते पर अपनी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए ईरान पर आरोप लगाया था कि वह परमाणु समझौते में वर्णित बातों पर प्रतिबद्ध नहीं है।
ट्रम्प ने कहा कि ईरान के उत्तरी कोरिया के साथ ग़लत संबंध हैं और वह इस देश के साथ व्यापार कर रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने यद्यपि यह स्वीकार किया है कि ईरान और उत्तरी कोरिय के संबंध का संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए से कोई संबंध नहीं है किन्तु इसके साथ ही वह भी दावा किया कि यह संबंध जेसीपीओए में वर्णित बातों के विरुद्ध है।

डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए वादा किया है कि वह अगले कुछ दिनों में परमाणु समझौते के बारे में अपने दृष्टिकोण की घोषणा करने वाले हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के पास केवल पंद्रह अक्तूबर तक का समय है कि वह बताएं कि ईरान परमाणु समझौते पर अमल कर रहा है।
12 अक्तूबर को डोनल्ड ट्रम्प जेसीपीओए के बारे में फ़ैसला कर सकते हैं और इसी प्रकार ईरान के बारे में अपनी सरकार की व्यापक नीतियों की घोषणा कर सकते हैं।
यद्यपि 15 अक्तूबर को ट्रम्प सरकार की ओर से ईरान द्वारा जेसीपीओए पर प्रतिबद्धता के बारे में दी गयी समय 90 की समय सीमा समाप्त हो जाएगी किन्तु मीडिया के अनुसार डोनल्ड ट्रम्प इस समय सीमा से तीन पहले ही एक भाषण में अपने दृष्टिकोण की घोषण करेंगे।

वाशिंग्टन पोस्ट ने अमरीकी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अगले सप्ताह ट्रम्प ईरान द्वारा जेसीपीओए पर ईरान की प्रतिबद्धता की पुष्टि नहीं करेंगे और फ़ैसला कांग्रेस पर छोड़ देंगे। (AK)