अमरीका और तुर्की में तनाव बढ़ा, वीज़ा सेवाएं बंद,
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50729-अमरीका_और_तुर्की_में_तनाव_बढ़ा_वीज़ा_सेवाएं_बंद
अमरीका और तुर्की के बीच जारी कूटनयिक तनाव के कारण दोनों देशों के दूतावासों ने एक दूसरे के नागरिकों के लिए वीज़ा सर्विसेज़ स्थगित करते हुए प्रतिबंध लगा दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१७ १३:२२ Asia/Kolkata
  • अमरीका और तुर्की में तनाव बढ़ा, वीज़ा सेवाएं बंद,

अमरीका और तुर्की के बीच जारी कूटनयिक तनाव के कारण दोनों देशों के दूतावासों ने एक दूसरे के नागरिकों के लिए वीज़ा सर्विसेज़ स्थगित करते हुए प्रतिबंध लगा दिए हैं।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार तुर्की में स्थित अमरीकी दूतावास का कहना है कि हालिया घटनाओं ने अमरीका को अपने कूटनयिकों की सुरक्षा के हवाले से तुर्क अधिकारियों की ओर से किए गये वादों पर पुनर्विचार के लिए मजबूर कर दिया।

ज्ञात रहे कि तुर्क अधिकारियों ने अंकारा में अमरीकी वाणिज्य दूतावास से एक तुर्क व्यक्ति को गिरफ़्तार किया था जिसके बारे में दावा किया गया कि वह पिछले वर्ष तुर्की में होने वाले असफल सैन्य विद्रोह के प्रयास करने वाले फ़तहुल्लाह गोलन से संपर्क में था।

तुर्क अदालत ने गिरफ़्तार व्यक्ति पर विदेशी गुप्तचर संस्थाओं के लिए जासूसी करने और पिछले वर्ष रजब तैयब अर्दोग़ान की सरकार का तख़्ता उलटने के लिए विद्रोह का प्रयास करने का आरोप लगाया था। अमरीकी दूतावास का कहना था कि वह कूटनयिक दल के सदस्य की गिरफ़्तारी पर बहुत अधिक परेशान हैं जबकि उन्होंने तुर्की की ओर से लगाए गये प्रतिबंधों को भी निराधार बताकर रद्द कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में मौजूद तुर्क दूतावास ने भी ठीक उसी समय उसी प्रकार का बयान जारी किया जो तुर्की में मौजूद अमरीकी दूतावास ने जारी किया। अमरीका में मौजूद तुर्क दूतावास का कहना है कि हालिया घटनाओं ने तुर्की को अपने कूटनयिकों की सुरक्षा पर अमरीकी अधिकारियों की ओर से किए गये वादों पर पुनर्विचार के लिए मजबूर कर दिया। (AK)