ईरान ने अपने परमाणु वचनों का पालन किया हैः अमानो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50767-ईरान_ने_अपने_परमाणु_वचनों_का_पालन_किया_हैः_अमानो
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक ने एक बार फिर बल देकर कहा है कि ईरान ने जेसीपीओए के अंतर्गत अपने सभी वचनों के प्रति कटिबद्ध रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१७ १७:५४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अपने परमाणु वचनों का पालन किया हैः अमानो

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक ने एक बार फिर बल देकर कहा है कि ईरान ने जेसीपीओए के अंतर्गत अपने सभी वचनों के प्रति कटिबद्ध रहा है।

यूकिया अमानो ने सोमवार को इस बात पर बल देते हुए कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए ने परमाणु समझौते तक पहुंचने और उसके क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है, एक बार फिर बल देकर कहा कि ईरान ने इस समझौते के अंतर्गत अपने वादों का पालन किया है और वह जिन बातों के लिए कटिबद्ध हुआ था उन्हें क्रियान्वित किया जा चुका है।

ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए ने अब तक आठ बार इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने परमाणु समझौते का पूरी तरह से पालन किया है लेकिन आईएईए की इस पुष्टि के बावजूद अमरीका निरंतर यह निराधार दावा कर रहा है कि ईरान परमाणु समझौते पर कटिबद्ध नहीं रहा है। (HN)