अगर ज़रूरी हुआ तो परमाणु शस्त्रों का प्रयोग करेंगेः वाइट हाउस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i50849-अगर_ज़रूरी_हुआ_तो_परमाणु_शस्त्रों_का_प्रयोग_करेंगेः_वाइट_हाउस
वाइट हाउस ने एेलान किया है कि अग़र ज़रूरत पड़ी तो उत्तर कोरिया के विरुद्ध परमाणु हथियार प्रयोग किये जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०१७ १२:३३ Asia/Kolkata
  • अगर ज़रूरी हुआ तो परमाणु शस्त्रों का प्रयोग करेंगेः वाइट हाउस

वाइट हाउस ने एेलान किया है कि अग़र ज़रूरत पड़ी तो उत्तर कोरिया के विरुद्ध परमाणु हथियार प्रयोग किये जाएंगे।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार वाइट हाउस ने एक बयान जारी करके बतया है कि ट्रम्प के साथ अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा की टीम के साथ बैठक में उत्तरी कोरिया के हमले का मुक़ाबला करने के मार्गों की समीक्षा की गई।  इस समीक्षा में परमाणु शस्त्रों के प्रयोग के विषय की भी गंभीरता के साथ समीक्षा की गई।

इस बयान के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार की सुबह इस देश के रक्षामंत्री तथा सेना अध्यक्ष के साथ एक बैठक की जिसमें इस बात पर विशेष ध्यपन दिया गया कि उत्तरी कोरिया के संभावित हमले का मुक़ाबला किस प्रकार किया जाए।

ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के दौरान अमरीका की ओर से उत्तरी कोरिया को दी जाने वाली धमकियों में तेज़ी से वृद्धि देखी जा रही है।