जेसीपीओए पर कटिबद्ध रहेंगः ब्रिटेन व जर्मनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51117-जेसीपीओए_पर_कटिबद्ध_रहेंगः_ब्रिटेन_व_जर्मनी
ब्रिटेन व जर्मनी ने एक बार फिर बल देकर कहा है कि वे परमाणु समझौते पर कटिबद्ध रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१७ १५:४९ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए पर कटिबद्ध रहेंगः ब्रिटेन व जर्मनी

ब्रिटेन व जर्मनी ने एक बार फिर बल देकर कहा है कि वे परमाणु समझौते पर कटिबद्ध रहेंगे।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने रविवार को जर्मनी की चांसलर एंगला मर्केल से टेलीफ़ोन पर बात की। इस टेलीफ़ोनी वार्ता के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि दोनों नेताओं ने कहा है कि वे पूरी तरह से जेसीपीओए पर कटिबद्ध हैं। दोनों नेताओं ने इसी तरह क्षेत्र में ईरान की कथित अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों से मुक़ाबले की आवश्यकता पर भी सहमति जताई।

 

ब्रिटेन और जर्मनी ने एेसी स्थिति में जेसीपीओए के पूर्ण रूप से पालन पर बल दिया है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार 13 अक्तूबर को आईएईए की आठ रिपोर्टों की अनदेखी करते हुए ईरान द्वारा परमाणु समझौते के पालन की पुष्टि करने से इन्कार कर दिया था जिसके तुरंत बाद ब्रिटेन, जर्मनी और फ़्रान्स के राष्ट्राध्यक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी करके परमाणु समझौते के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी। (HN)