जेसीपीओए की रक्षा पर कनाडा का बल
कनाडा की विदेशमंत्री ने एक बयान जारी करके ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते की रक्षा पर बल दिया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा की विदेशमंत्री क्रिस्टीना फ़्रिलैंड ने इस बयान में इस बात पर बल देते हुए कि ईरान जेसीपीओए के अपने वचनों पर प्रतिबद्ध रहा है, इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते की रक्षा पर बल दिया।
फ़्रिलैंड ने बल दिया कि कनाडा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी में मुख्य भागीदार रहा है जिसने ईरान द्वारा जेसीपीओए पर प्रतिबद्धता की निगरानी की है और सत्यापन की प्रक्रिया अंजाम दी है।
कनाडा की विदेशमंत्री ने कहा कि कनाडा, ईरान के साथ अपने वाणिज्य हितों सहित समस्त हितों की रक्षा के लिए सहयोग के लिए तैयार है।
ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार की रात अपने घिसे पिटे बयान में ईरान द्वारा संयुक्त समग्र कार्य योजना जेसीपीओए की पुष्टि नहीं की।
वाइट हाऊस ने शुक्रवार को ईरान और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नई और तथाकथित व्यापक रणनीति जारी की और उसके कुछ देर बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने बयान में ईरान पर जेसीपीओए के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि जेसीपीओए अमरीकी इतिहास का सबसे बुरा समझौता है और जब भी आवश्यक समझेंगे इस समझौते को तोड़ देंगे।
डोनल्ड ट्रम्प ने इसी प्रकार ईरान पर नये प्रतिबंध लगाने की भी सूचना दी है। (AK)