ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस के षडयंत्र जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51153-ईरान_के_विरुद्ध_वाइट_हाउस_के_षडयंत्र_जारी
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब के बीच सहयोग जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०१७ ११:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस के षडयंत्र जारी

अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब के बीच सहयोग जारी है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नाउरट ने यह बात स्वीकार की है कि ईरान के मुक़ाबले में अमरीका, विश्व में अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

इर्ना के अनुसार जेसीपीओए के संबन्ध में अमरीकी राष्ट्रपति की नीतियों के व्यापक स्तर पर विरोध के बावजूद Heather Nauert ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस की नीतियों का ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब समर्थन कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि कई महीनों तक परमाणु समझौते के बारे में दुष्प्रचार करने के बाद अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने 13 अक्तूबर को जेसीपीओए के बारे में सरकार की नई रणनीति की घोषणा की थी।  उन्होंने कहा था कि वे इस बात की पुष्टि नहीं करेंगे कि ईरान, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहा है।  ट्रम्प का यह कहना है कि इस बारे में फैसला, कांग्रेस करेगी।

ट्रम्प के इस फैसले पर विश्व के बहुत से देशों विशेषकर अमरीका के घटक देशों ने भी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।