कोरिया प्रायद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया का सैन्य अभ्यास आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51157-कोरिया_प्रायद्वीप_में_अमरीका_और_दक्षिणी_कोरिया_का_सैन्य_अभ्यास_आरंभ
कोरिया प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच अमरीका और दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०१७ ११:३७ Asia/Kolkata
  • कोरिया प्रायद्वीप में अमरीका और दक्षिणी कोरिया का सैन्य अभ्यास आरंभ

कोरिया प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच अमरीका और दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हो गया है।

दक्षिणी कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को आरंभ होने वाला यह संयुक्त सैन्य अभ्यास, 5 दिनों तक जारी रहेगा जिसमें लड़ाकू विमान, हैलिकाप्टर और विमान वाहक पोत रोनाल्ड रीगन सहित 40 नौसैनिक जहाज़ भाग ले रहे हैं।  उत्तरी कोरिया ने इसे अपने विरुद्ध युद्ध का अभ्यास बताया है।  उसका कहना है कि जहाज़ों और युद्धपोतों को यहां पर एकत्रित करके अमरीका, युद्ध के लिए उकसा रहा है।  इस संयुक्त सैन्य अभ्यास पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने इसको उकसावे वाली कार्यवाही बताया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त में भी अमरीका और उत्तरी कोरिया ने 70 हज़ार सैनिकों की उपस्थिति में कोरिया प्रायद्वीप में सैन्य अभ्यास किया था।  इससे पहले ट्रम्प कई बार उत्तरी कोरिया को हमले की धमकी दे चुके हैं।