पाकिस्तान ने किया अमरीकी ड्रोन हमलों का विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51246-पाकिस्तान_ने_किया_अमरीकी_ड्रोन_हमलों_का_विरोध
पाकिस्तान ने इस देश से लगने वाली अफ़गानिस्तान की सीामा पर किये गए अमरीकी ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १८, २०१७ ११:३७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने किया अमरीकी ड्रोन हमलों का विरोध

पाकिस्तान ने इस देश से लगने वाली अफ़गानिस्तान की सीामा पर किये गए अमरीकी ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार ने कुर्रम एजेन्सी में अमरीका के उन ड्रोन हमलों की निंदा की है जिनमें बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं।  मुसद्दिक़ मलिक ने बुधवार को इस्लामाबाद में कहा कि अमरीकी ड्रोन हमले पाकिस्तान की संप्रभुता को क्षति पहुंचा रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यह हमले, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन हैं।  ज्ञात रहे कि पिछले 24 घण्टों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान से मिलने वाली पाकिस्तान की सीमा पर अमरीका के ड्रोन विमानों के आक्रमण में दसियों आम नागरिक मारे गए हैं।  पाकिस्तान इसको अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताता है।  उधर अमरीका का कहना है कि वह ड्रोन से उन आतंकवादियों पर हमले कर रहा है जो पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती क़बाएली क्षेत्रों में छिपे हुए हैं।