फ़्रांस ने भी अमरीका की हां में हां मिलाई
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51333-फ़्रांस_ने_भी_अमरीका_की_हां_में_हां_मिलाई
फ़्रांस के रक्षामंत्री ने शुक्रवार को ईरान के रक्षा कार्यक्रमों को रोकने की परिधि में वाशिंग्टन की नीतियों में हां में हां मिलाते हुए कहा कि पेरिस, ईरान के मीज़ाइल कार्यक्रम का मुक़ाबला करना चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०१७ ०९:१३ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस ने भी अमरीका की हां में हां मिलाई

फ़्रांस के रक्षामंत्री ने शुक्रवार को ईरान के रक्षा कार्यक्रमों को रोकने की परिधि में वाशिंग्टन की नीतियों में हां में हां मिलाते हुए कहा कि पेरिस, ईरान के मीज़ाइल कार्यक्रम का मुक़ाबला करना चाहता है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्लोरेंस पारली ने वाशिंग्टन के अंतर्राष्ट्रीय और रणनैतिक शोध केन्द्र में भाषण देते हुए कहा कि ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों और उसके मीज़ाइल कार्यक्रमों को नियंत्रण करने के लिए हम को बहुत अधिक गंभीर होना चाहिए।

अमरीका और उसके घटकों का दावा है कि ईरान के मीज़ाइल परीक्षण सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध हैं और इन परीक्षणों में वह मीज़ाइल शामिल हैं जो परमाणु वाॅरहेड्स ले जाने में सक्षम हैं किन्तु यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की प्रवक्ता नबीला मिस्राली ने हाल ही में बल दिया है कि ईरान का मीज़ाइल परीक्षण, परमाणु समझौते का हनन नहीं है।

रूस के विदेशमंत्रालय में हथियारों के विस्तार की रोकथाम तथा नियंत्रण संस्था के प्रमुख मीख़ाइल औलियानोफ़ ने भी 27 सितंबर मंगलवार को कहा था कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 ने केवल ईरान से यह मांग की थी कि वह परमाणु वाॅरहेड ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मीज़ाइलों को फ़ायर करने से परहेज़ करे। उनका कहना था कि ईरान के बैलेस्टिक मीज़ाइलों को परमाणु वाॅरहेड्स ले जाने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है। (AK)