रूस के विरुद्ध अमरीका के नये प्रतिबंधों की सूची
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51590-रूस_के_विरुद्ध_अमरीका_के_नये_प्रतिबंधों_की_सूची
अमरीकी सरकार ने रूस की उन दस कंपनियों के नाम जारी किए हैं जिन्हें नये प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०१७ १३:१४ Asia/Kolkata
  • रूस के विरुद्ध अमरीका के नये प्रतिबंधों की सूची

अमरीकी सरकार ने रूस की उन दस कंपनियों के नाम जारी किए हैं जिन्हें नये प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया है।

डोएचे वेले की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी कंपनियों को यह अधिकार नहीं है कि वह उन रूसी कंपनियों के साथ व्यापारिक सहयोग न करें जो अधिकतर युद्ध उपकरणों और हथियारों के निर्माण में सक्रिय हैं।

अमरीकी विदेशमंत्रालय ने दावा किया है कि रूस की जिन 39 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है वह रूस के रक्षा विभाग और गुप्तचर संस्थाओं के संपर्क में हैं।

इन कंपनियों के अलावा रूस की कुछ संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गये हैं जो सुरक्षा और गुप्तचर विभाग में सक्रिय हैं। 

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता हीथर न्यूएर्ट ने गुरुवार को कहा था कि रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों के क़ानून के क्रियान्वयन की परिधि में इस देश के रक्षा और सूचना विभाग से जुड़े लोगों को प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया है और यह सूची कांग्रेस को भेज दी गयी है।

अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि विदेशमंत्रालय ने यूरोप और यूरेशिया में रूस के प्रभावों से मुक़ाबले के क़ानून को लागू करने के लिए पहला क़दम उठाया है। इस क़ानून से रूस के अलावा ईरान पर भी नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। (AK)