पोप फ़्रांसिस की अमरीका-उत्तर कोरिया के बीच मध्यस्थता की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51639-पोप_फ़्रांसिस_की_अमरीका_उत्तर_कोरिया_के_बीच_मध्यस्थता_की_कोशिश
उत्तर कोरिया-अमरीका के बीच विवाद के हल के लिए पोप अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन का इरादा रखते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३०, २०१७ १५:५२ Asia/Kolkata
  • पोप फ़्रांसिस की अमरीका-उत्तर कोरिया के बीच मध्यस्थता की कोशिश

उत्तर कोरिया-अमरीका के बीच विवाद के हल के लिए पोप अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन का इरादा रखते हैं।

 

इतालवी अख़बार ‘लारपो बेलीका’ ने सोमवार के अपने संस्करण में लिखा कि पोप फ़्रांसिस इटली की राजधानी रोम में 10 और 11 नवंबर को एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करवा रहे हैं, जिसका लक्ष्य उत्तर कोरिया-अमरीका के बीच मध्यस्थता करना है ताकि कोरिया प्रायद्वीप में जंग न छिड़े।

इस इतालवी अख़बार ने लिखा कि पोप फ़्रांसिस ऐसे समय जब अमरीका-उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ रहा है, संभावित विश्व युद्ध को रोकने की फ़िक्र में हैं और इस काम के लिए वह निरस्त्रीकरण के विषय पर इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाषण देंगे।

पोप की ओर से यह कोशिश ऐसी हालत में होने जा रही है जब अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प कुछ एशियाई देशों के दौरे पर निकलने वाले हैं कि सभी चिन्हें तनाव बढ़ने की ओर इशारा कर रहे हैं।

अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने हालिया दिनों में तीन विमान वाहक पोत प्रशांत महासागर रवाना किया है।

ग़ौरतलब है कि अमरीका-उत्तर कोरिया के बीच तनाव अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के युद्धोन्मादी व्यवहार के कारण बढ़ गया है। हालिया हफ़्तों में ट्रम्प ने बारंबार उत्तर कोरिया को सैन्य हमले की धमकी दी है।

इसके साथ ही प्यूंग यांग ने भी बारंबार बल दिया है कि जब तक अमरीका और उसके घटक उत्तर कोरिया के ख़िलाफ सैन्य गतिविधियां जारी रखेंगे उस समय तक प्यूंग यांग भी अपनी सैन्य व पूर्वाक्रमण की क्षमता बढ़ाता रहेगा। (MAQ/N)