उत्तरी कोरिया अब भी बहुत बड़ा ख़तराः नैटो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51655-उत्तरी_कोरिया_अब_भी_बहुत_बड़ा_ख़तराः_नैटो
नैटो के महासचिव ने उत्तरी कोरिया को विश्व के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१७ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया अब भी बहुत बड़ा ख़तराः नैटो

नैटो के महासचिव ने उत्तरी कोरिया को विश्व के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बताया है।

जापान में अपने साक्षात्कार में नैटो के महासचिव स्टोलेनबर्ग ने कहा है कि कोरिया से युद्ध एेसा विषय है जो सबको परेशानी में डाल सकता है।  उन्होंने कहा कि यही कारण है कि नैटो का कोई भी सदस्य देश, उत्तरी कोरिया के साथ युद्ध के पक्ष में नहीं है क्योंकि इसके दुष्परिणाम बहुत ही भयानक होंगे।

नैटो के महासचिव ने उत्तरी कोरिया के मुक़ाबले में दक्षिणी कोरिया और जापान का समर्थन करते हुए कहा कि रूस सहित सुरक्षा परिषद के सदस्य देश, कोरिया संकट के समाधान के लिए कोई मार्ग दिखा सकते हैं।

ज्ञात रहे कि नैटो के महासचिव स्टोलेनबर्ग का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार उत्तरी कोरिया को धमकी देते हुए सैनिक विकल्प की बात कह चुके हैं।  दूसरी ओर उत्तरी कोरिया का कहना है कि जबतक अमरीका और दक्षिणी कोरिया डराने-धमकाने जैसी कार्यवाहियां बंद नहीं करते उस समय तक यह देश अपनी सैन्य क्षमताओं को मज़बूत करता रहेगा।