नेटो की उत्तर कोरिया को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51739-नेटो_की_उत्तर_कोरिया_को_चेतावनी
उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नेटो के महासचिव येन्स स्टोलटेनबर्ग ने दक्षिण कोरिया में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि यह संगठन उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ अपनी सैन्य क्षमता के इस्तेमाल के लिए तय्यार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१७ १४:२६ Asia/Kolkata
  • नेटो की उत्तर कोरिया को चेतावनी

उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नेटो के महासचिव येन्स स्टोलटेनबर्ग ने दक्षिण कोरिया में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि यह संगठन उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ अपनी सैन्य क्षमता के इस्तेमाल के लिए तय्यार है।

स्टोलटेनबर्ग ने दावा किया कि नेटो हर हमले को क़ाबू में करने की क्षमता रखता है और इसी शैली के ज़रिए इस संगठन ने शीत युद्ध के दौरान बैलिस्टिक मीज़ाईल के ख़तरों को नियंत्रित किया और इसी शैली से आज उत्तर कोरिया के परमाणु ख़तरों का भी जवाब दे सकता है।

नेटो के महासचिव ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि इस संगठन के सदस्य उत्तर कोरिया के ख़तरे की ओर से बहुत चिंतित हैं, इन ख़तरों को शांतिपूर्ण ढंग से ख़त्म करने के लिए उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ कूटनैतिक व आर्थिक दबाव बढ़ाने की मांग की।

नेटो के महासचिव ऐसे समय यह बयान दिया है जब अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया को सैन्य हमले की धमकी दी है।

उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने भी कहा है कि वे अमरीका के संभावित सैन्य हमलों से निपटने के लिए हर दम तय्यार हैं। (MAQ/N)