परमाणु समझौते की पुनःसमीक्षा संभव नहींः रूस-फ्रांस
रूस और फ्रांस ने परमाणु समझौते के क्रियान्वयन पर बल दिया
रूस और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों ने गुरूवार को टेलीफोनी वार्ता में बल देकर कहा कि ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते की पुनरसमीक्षा संभव नहीं है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों ने इस वार्ता में परमाणु समझौते के क्रियान्वयन पर बल दिया और उसके प्रति अपने समर्थन की घोषणा की।
फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के बीच यह टेलीवार्ता गुरूवार को उस समय हुई जब बुधवार को ही रूसी राष्ट्रपति ने अपनी तेहरान यात्रा के दौरान ईरानी अधिकारियों से भेंटवार्ता में परमाणु समझौते को बाकी रहने और उसके क्रियान्वयन पर बल दिया था।
इसी प्रकार दोनों देशों के राष्ट्राध्यों ने सीरिया के बारे में भी विचार विमर्श किया और सीरिया संकट के समाधान के संबंध में सातवें दौर की आस्ताना बैठक के परिणामों की समीक्षा की। पुतीन और मैक्रोन ने इसी प्रकार सीरिया संकट के समाधान में सहकारिता और उसके समाधान पर बल दिया।
अमेरिका और उसके कुछ समर्थक ईरान की रक्षा क्षमता और मिसाइल कार्यक्रम को परमाणु समझौते से जोड़ने के प्रयास में हैं और यह वह विषय है जिस पर ईरान ने कड़ी प्रक्रिया दिखाई है।
ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि परमाणु मामला, मिसाइल कार्यक्रम और देश की रक्षा क्षमता वे विषय हैं जिन पर वार्ता नहीं हो सकती। MM