कनाडा को रूस का करारा जवाब, 30 नागरिकों पर प्रतिबंध
कनाडा की ओर से रूस के 30 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए शुक्रवार की रात कनाडा के तीस नागरिकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के विदेशमंत्रालय ने शुक्रवार को रूस के तीस नागरिकों पर मानवाधिकार के उल्लंघन और वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया था।
कनाडा ने इन लोगों पर मागानिस्तीकी क़ानून के आधार पर प्रतिबंध लगाए हैं। सर्गेई मगानिस्तीकी रूस के वकील थे जिनका 16 नवंबर 2009 को मास्को में दिल की बीमारी के कारण निधन हो गया था।
कनाडा की संसद ने पिछले वर्ष मागानिस्तीकी नामक क़ानून पास किया था जिसके आधार पर सरकार मानवाधिकार के उल्लंघन के बहाने रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा सकती है।
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने शुक्रवार की रात एक बयान में रूस की ओर से से कनाडा के तीस नागरिकों को ब्लैक लिस्ट करने की घोषणा करते हुए कहा कि मास्को ने कनाडा को प्रतिबंध के दबाव के प्रयास की ओर से सचेत किया है और यह एक जवाबी कार्यवाही है।
पिछले तीन वर्षों से रूस और कनाडा के संबंध तनावग्रस्त हैं। (AK)