भूमध्य सागर में नाव डूबने से 23 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51797-भूमध्य_सागर_में_नाव_डूबने_से_23_लोगों_की_मौत
लीबिया के पास भूमध्य  सागर में नाव डूब से 23 लोगों की मौत हो गई है जबिक दर्जनों अभी भी लापता हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
  • भूमध्य सागर में नाव डूबने से 23 लोगों की मौत

लीबिया के पास भूमध्य  सागर में नाव डूब से 23 लोगों की मौत हो गई है जबिक दर्जनों अभी भी लापता हैं।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक़ भूमध्य सागर में हुई इस ह्रदय विदारक घटना के बाद पानी में हर ओर शव तैरते दिखाई दे रहे थे। यात्री नौका डूबने के कारण दो दर्जन लोगों की जान चली गई है,  बचाव अधिकारियों ने अबतक 64 लोगों को डूबने से बचा लिया है।

यूरोपीय नौसेना के अधिकारियों के अनुसार हादसे का शिकार हुई नाव में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे सवार थे।  जिसमें 23 लोग मौक़े पर ही डूब गए लेकिन समय रहते 64 लोगों को बचा लिया गया। (RZ)