ट्रम्प ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचेंः उत्तरी कोरिया
उत्तरी कोरिया ने अमरीका को चेतावनी दी है कि वह पियुंगयांग के बारे में ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें।
उत्तरी कोरिया की सरकार से संबन्धित समाचारपत्र "रूदूंग सीनमून" ने लिखा है कि ट्रम्प का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इस समाचारपत्र का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति को बेवक़ूफ़ी की बातें करने से बचना चाहिए। "रूदूंग सीनमून" के अनुसार ट्रम्प के मूखर्तापूर्ण बयान, बहुत बड़ी त्रासदी का कारण बन सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा था कि किसी भी तानाशाह को अमरीका को कम नहीं आंकना चाहिए। जापान में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि किसी को भी अमरीका के संकल्प को कम नहीं आंकना चाहिए।
दूसरी ओर अमरीकी सेनेट के विदेश समिति के प्रमुख और कुछ अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प, अकारण ही उत्तरी कोरिया के साथ तनाव को बढ़ा रहे हैं।